फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानों में इयरफोन लगाकर जा रही थी युवती, ट्रेन की चपेट आई और धो बैठी जिंदगी से हाथ

Tue, 05 Dec 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
train
विज्ञापन
सिडकुल की टाटा कंपनी में कार्यरत युवती की लालकुआं से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने इयरफोन लगा रखे थे। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बंडिया निवासी निरभान सिंह की 19 वर्षीय पुत्री महिमा राघव सिडकुल की टाटा कंपनी में नौकरी करती थी। सोमवार की सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकली और रेलवे लाइन किनारे बस पकड़ने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही लालकुआं-बरेली ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त युवती के कानों में इयरफोन लगा था। इसी वजह से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी। जीआरपी के उपनिरीक्षक बलवीर सिंह राणा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले मनाया था भाई का जन्मदिन

earphone
ट्रेन की चपेट में आई महिमा के पिता निरभान सिंह ने बिलखते हुए बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। महिमा सबसे बड़ी थी। रविवार रात को उनके पांच साल के बेटे शिव का जन्म दिन था, जिसमें उन्होंने घर पर पार्टी रखी थी।

रात को सभी बच्चे डीजे पर डांस करते रहे। उन्होंने महिमा को आज ड्यूटी से छुट्टी लेने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि उनकी पुत्री अपने सारे कुनबे में सबसे अधिक योग्य थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें