फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचने नेपाल से भारत ला रहा था तस्कर, इस तरह से पुलिस की गिरफ्त में आया

Fri, 27 Apr 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
human trafficking
विज्ञापन

एसएसबी ने एक नेपाली मानव तस्कर को नेपाली किशोरी के साथ पकड़कर नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए नेपाल पुलिस ने नेपाली संस्था को सौंपा गया है।

विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी के खुफिया विभाग की सूचना पर जवान असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच एसएसबी जवान कुलदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार और महिला जवान ओमी देवी ने एक नेपाली युवक को एक किशोरी के साथ नेपाल से भारत की ओर से आता देखकर रोका।

पूछताछ में नेपाली युवक 17 वर्षीय किशोरी को अपना रिश्तेदार बताकर उसे भारत में इलाज के लिए ले जाना बता रहा था। सख्ती करने पर उसने बताया कि वह किशोरी को किसी नेपाली मानव तस्कर से खरीदकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

एसएसबी की महिला जवान ओमी देवी और नेपाली संस्था की रुंतु कला राना ने किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल के दार्चूला जिले की रहने वाली है। नपाली तस्कर उक्त किशोरी को भारत में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ला रहा था।

एसएसबी के एसी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी निवासी भीमदत्त नगर पालिका जिला कंचनपुर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जबकि किशोरी को नेपाली संस्था माईते को सौंपा गया है। नेपाल पुलिस पकड़े गए मानव तस्कर से पूछताछ में जुट गई है। पूछताछ के बाद उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें