ऐसे में इन चारों को नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रत्याशियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए मतदान केंद्रों वाले भवनों को सात दिन के लिए अधिग्रहित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि इन भवनों में स्कूल, निजी स्कूल, पंचायत भवन आदि शामिल हैं। सभी भवन आगामी छह से 13 अप्रैल तक अधिग्रहित रहेंगे।
भोजन माताओं को होगा नगद भुगतान
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जिन स्कूलों में मतदान होना है वहां की खाने की व्यवस्था भोजन माताओं के माध्यम से की जाएगी। जिस दिन से पोलिंग पार्टी वहां पहुंचेगी और उनके ठहरने तक के खर्च का भुगतान भोजन माताओं को नकद किया जाएगा।