फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबी मासूम: बच्ची को गंगा में बहते देख परिजनों की मची चीख पुकार, माता-पिता का ध्यान भटकते हुई अनहोनी

Mon, 06 Jun 2022 03:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

दिल्ली के अशोक नगर से अमरनाथ चौरसिया परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। परिवार के सभी सदस्य आश्रम के घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच बेटी को नदी में बहता देख परिवार के लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच बच्ची नदी की धारा में ओझल हो गई।
विज्ञापन
गंगा में डूबी मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आई पांच साल की बच्ची वेदांत आश्रम घाट पर नहाते समय गंगा में बह गई। बच्ची को गंगा में बहते देख परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आनन-फानन में सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन शाम ढलने तक बच्ची का कहीं अता पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


दिल्ली के अशोक नगर से अमरनाथ चौरसिया परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में ठहरा था। रविवार को परिवार के सभी सदस्य आश्रम के घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। अमरनाथ की पांच साल की बेटी आशी चौरसिया भी घाट के किनारे नहा रही थी।

यहां नदी का बहाव काफी तेज था। इस दौरान माता-पिता का ध्यान बच्ची पर से हट गया। आशी अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से गंगा में बहने लगी। बेटी को नदी में बहता देख परिवार के लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच बच्ची नदी की धारा में ओझल हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Bus Accident: तस्वीरों में देखें वह खतरनाक हिस्सा, जिसने छीन लीं 26 जिंदगियां, मनहूस मोड़ को कोस रहे लोग
विज्ञापन


सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बच्ची की खोजबीन में जुटी है। गंगा के किनारे पुलिस सर्च अभियान चला रही है। आसपास के नदी से सटे क्षेत्रों में बच्ची के लापता होने की सूचना भेजी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें