भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर सेना में अधिकारी बनने की दहलीज पर खड़े जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का इनाम मिला। एकेडमी के चेटवुड सभागार में आयोजित प्री पीओपी अवार्ड सेरेमनी में कैडेट्स को व्यक्तिगत और सामूहिक उत्कृष्टता के लिए मेडल, रोलिंग ट्रॉफी व बैनर से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने भावी सैन्य अफसरों को पुरस्कृत कर उन्हें देश की आन, बान और शान की रक्षा का मंत्र दिया।
बुधवार सुबह सैन्य अकादमी के चेटवुड हॉल में 150वें रेगुलर कोर्स और 133वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कैडेट्स के लिए प्री पीओपी अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल सिंह ने व्यक्तिगत और सामूहिक स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेट्स को पुरस्कृत किया। उन्होंने दो दिन बाद पासआउट होने जा रहे देश-विदेश के 377 कैडेट्स को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कहा कि जिन कैडेट्स को पुरस्कार नहीं मिला, वे भी खुद को कमतर न समझें। अकादमी के उच्च स्तरीय मानकों पर खरे उतरकर ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने और तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख भी उन्होंने कैडेट्स को दी। कमांडेंट ने कहा कि भावी सैन्य अफसर हर चुनौती को अवसर के तौर पर लें। सीख दी की एक अच्छे लीडर के लिए धैर्य, साहस, ज्ञान और बुद्धिशीलता नितांत आवश्यक है। इस दौरान आर्मी कमांडर बैनर पर कैरेन कंपनी का दबदबा रहा। बेस्ट फॉरेन जेंटलमैन कैडेट तेनजिन नॉमगे को बांग्लादेश विक्ट्री ट्रॉफी दी गई। अकादमी के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल आलोक जोशी समेत वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षक भी इस दौरान मौजूद रहे।
इनको मिला मेडल और टॉफी
मेडल- कैडेट
पैराशूट रेजीमेंटल मेडल- अजय कुमार
9 जीआर मेडल- हिमनेश
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल- पीबी क्षेत्री
डोगरा रेजीमेंट मेडल- अजय कुमार
मराठा इंफेंट्री मेडल-मौसम वत्स
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल-अरविंद सिंह चौहान
सिक्खलाई सिल्वर मेडल-विवेक कुमार
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल-मौसम वत्स
कोर-कॉर्प ऑफ सिग्नल मेडल-अनिरुद्ध रावत
ब्रिगेड ऑफ गार्ड मेडल-नीरज सिंह
8 जीआर मेडल- राज्यवर्धन सिंह
5 जीआर मेडल-अमन अहलावत
जैक राइफल्स मेडल-केतन पटिआल
राज राइफल्स मेडल-कुणाल मल्हान
ट्रॉफी-कैडेट
ग्रेनेडियर ट्रॉफी-राज्यवर्धन सिंह
मोटिवेशन ट्रॉफी-उत्कर्ष नैनवाल
कर्नल एचएच राजा ट्रॉफी-अमन अहलावत
डेकन हार्स ट्रॉफी-जेपी दोरजी
री यूनियन ट्रॉफी-ऋतुराज सिंह
मेजर शैतान सिंह ट्रॉफी-दिव्यांश चंद
बांग्लादेश ट्रॉफी-तेनजिन नॉमगे
रोलिंग ट्रॉफी - कंपनी
सर एलविन इजरा ट्रॉफी - कैसिनो कंपनी
नवाब ऑफ जोरा ट्रॉफी-कैरेन कंपनी
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप- इंफाल कंपनी
थर्ड गोरखा रेजीमेंट ट्रॉफी-सैंगरो कंपनी
बर्मा आर्मी ट्रॉफी-सैंगरो कंपनी
एडमिरल सुशील कुमार ट्रॉफी- सैंगरो कंपनी
एसीएम दिलबाग सिंह ट्रॉफी- इंफाल कंपनी
गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी- कोहिमा कंपनी
एडीजी एई ट्रॉफी-पुंछ कंपनी
कुमाऊं ट्रॉफी-सैंगरो कंपनी
जाट रेजीमेंट ट्रॉफी-जैसोर कंपनी
कमांडेंट बैनर-मानेकशॉ बटालियन
आर्मी कमांडर बैनर-कैरेन कंपनी
दो दिन बाद थलसेना को मिलेंगे 288 युवा अफसर
भारतीय सैन्य अकादमी में 11 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड से कुल 377 कैडेट्स पासआउट होकर बतौर अधिकारी अपने देश की सेनाओं में शामिल होंगे। इनमें 288 युवा अफसर भारतीय थलसेना को मिलेंगे। अफगानिस्तान समेत आठ मित्र देशों के भी 89 कैडेट्स पासआउट होंगे।
कहां के कितने कैडेट्स होंगे पासआउट
देश - कैडेट
भारत - 289
अफगानिस्तान - 43
ताजिकिस्तान - 19
भूटान - 18
मालद्वीव - 3
श्रीलंका - 3
किर्गिस्तान - 1
नेपाल - 1
तंजानिया -1