फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुमाऊं और जीबी पंत कृषि विवि टॉप 350 ब्रिक्स विश्वविद्यालयों में शामिल

Tue, 16 Oct 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

खामियों में सुधार के साथ आधुनिक हो रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने ब्रिक्स देशों के 350 सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान बनाया है। सर्वे में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के करीब दस हजार विश्वविद्यालय शामिल थे। 

विज्ञापन


क्यूएस की ओर से हर साल विश्व के विश्वविद्यालयों का सर्वे कराया जाता है। संस्था ने 2019 के लिए ब्रिक्स के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची का एलान सोमवार को किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में दो चरणों में विश्वविद्यालयों की श्रेणी का चयन किया गया। कुमाऊं विवि नैनीताल को ब्रिक्स देशों की सूची में 301-350 की जबकि भारतीय विश्वविद्यालयों में 66-70 की सूची में स्थान मिला।

उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को भी इसमें स्थान मिला है। कुमाऊं विवि का प्रतिनिधित्व कर विवि के शोध निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुमाऊं विवि को 32वां स्थान मिला था। कुमाऊं विवि के कुलपति डीके नौड़़ियाल का कहना है कि प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत कुमाऊं विवि के पूर्व विद्यार्थियों के बल पर विवि नए मुकाम हासिल कर रहा है। प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल आज हम इस स्थान पर हैं, आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें