फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, दो हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात

Sat, 12 Sep 2026 06:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, फाटा (रुद्रप्रयाग)

सार

चीरबासा में चट्टान खिसकने और मलबा आने से दो दिन से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग शनिवार को फिर खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने के बाद सोनप्रयाग में रोके गए करीब दो हजार तीर्थयात्रियों को मौसम सुधरते ही केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में चट्टान खिसकने और मलबा आने से दो दिन से बाधित यात्रा मार्ग को शनिवार को घोड़े-खच्चरों और तीर्थ यात्रियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया। मार्ग खुलने के बाद सोनप्रयाग में रोके गए करीब दो हजार तीर्थ यात्रियों को भी मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से चट्टान और मलबा आने के कारण पैदल मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई थी। मार्ग बाधित होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों को वहीं रोक दिया गया था। हालांकि, बीच-बीच में मौसम अनुकूल होने पर कुछ यात्रियों को एहतियात के साथ गौरीकुंड की ओर भेजा जा रहा था।

ये भी पढे़ं...देहरादून: प्रेमिका की साजिश का पर्दाफाश, प्रेमी की कहीं और सगाई पर भड़की; पांच लाख में दी हत्या की सुपारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को चीरबासा में मार्ग पूरी तरह खुलने के बाद पैदल मार्ग पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई और यात्रा मार्ग एक बार फिर श्रद्धालुओं से आवाजाही बढ़ी है। लोनिवि के गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच संवेदनशील स्थानों पर विभाग के कर्मचारी और मजदूर तैनात हैं। मार्ग बाधित होते ही मजदूर मार्ग पर कार्य कर आवाजाही बहाल करते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पास मार्ग खोलने के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें