फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर के लिए एजेंसी ने सुनाया अजीब फरमान

Sat, 14 Nov 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के कीर्तिनगर क्षेत्र के जाखणी में स्थित भारत गैस एजेंसी का बेतुका फरमान ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एजेंसी ग्रामीणों को चूल्हा, सिलेंडर की फोटो सीमेंट से बने स्लेब पर खिंचवा कर जमा कराने पर ही गैस देने की बात कह रही है। इस फरमान से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


मांगी सीमेंट वाली स्लैब की फोटो
जाखणी स्थित भारत गैस एजेंसी उपभोक्ताओं के गैस बुक पर एक चिट चिपका कर भेज रही है। चिट पर लिखा गया है कि उपभोक्ता चूल्हा, सिलेंडर की फोटो सीमेंट वाली स्लेब पर खिंचवाए। इस फोटो की एक कापी एजेंसी कार्यालय में जमा कराएं।  ऐसा न करने पर गैस नहीं मिलेगी।

कई घरों में नहीं स्लैब
इस एजेंसी से देवप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण विकास कोटियाल ने कहा कि अधिकांश ग्रामीणों के घर कच्चे हैं। जहां सीमेंट की स्लेब नहीं बनी हुई है। गांव में फोटो खींचने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को फोटो खिंचवाने के लिए कीर्तिनगर, श्रीनगर या देवप्रयाग से फोटोग्राफर ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को एजेंसी के इस बेतुके फरमान से आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं भारत एजेंसी का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें