पिस्तौल को कूड़ेदान में फेंक दिया
पुलिस ने रास्ते में ही आरोपियों की कार रुकवा ली। कार में चार युवक बैठे हुए थे। इन्होंने अपने नाम समरजीत तेवतिया निवासी पिलखुआ, हापुड़, हिमांशु निवासी तुमडैल गिरधरपुर, हापुड़, दलीप भुरान निवासी अलवर राजस्थान और रियांश ढाका निवासी बीकानेर राजस्थान बताए। पुलिस को बताया कि चारों गढ़वाल विवि के छात्र हैं।
ये भी पढ़ें...मौत की दीवार: तंग सड़क के किनारे खड़ा है 60 मी. लंबा मौत का पंजा, डीएवी कॉलेज के छात्रों के लिए टला नहीं खतरा
शुक्रवार रात को घर से विवि जा रहे थे। इसी बीच व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। इस बीच आरोपी समरजीत तेवतिया ने जेब से पिस्तौल निकालकर फायर झोंक दी। इसके बाद पिस्तौल को कूड़ेदान में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि पिस्तौल अवैध है। लिहाजा, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी कार से तीन कारतूस, एक हॉकी स्टिक और एक विकेट बरामद हुआ है।