फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे खुला, बारिश से दहशत में गढ़वाल के सैकड़ों गांव

Wed, 06 Jul 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand faced disaster situation due to rain - फोटो : file photo
विज्ञापन
दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को राजधानी देहरादून का मौसम बदल गया। गढ़वाल के कई इलाकों में मंगलवार रात हुई बारिश से ज्यादा परिवार छानियों में फंस गए। वहीं मंगलवार रात को बदरीनाथ हाईवे बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से देहरादून का मौसम सुहावना हो गया। उधर, रुड़की के मंगलौर में ईदगाह के पास सरकी राजबाहे की पटरी बह गई। इतना ही नहीं ईदगाह में पानी भर गया। यहां कल ईद की नमाज होनी है।

कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर और नैनीताल में मेघ जमकर बरसे। रुद्रप्रयाग में हल्के बादल छाए रहे। बदरीनाथ और हेमकुंड धामों में भी मौसम सामान्य बना रहा। मंगलवार रात को बदरीनाथ हाईवे बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। मौसम सामान्य रहने से अभी भी चमोली और पीपलकोटी में फंसी बसें बीआरओ द्वारा गंतव्य के लिए भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


उधर, आपदा प्रभावित घाट क्षेत्र में मंगलवार रात को फिर हुई मूसलाधार बारिश। सहमे लाखी, घिंघराण,गरणी, सेंती-बगड़, बांजबगड़ और घाट बाजार के ग्रामीण रातभर जगे रहे। सुबह 4 बजे बारिश धीमी होने पर लोगों ने ली राहत की सांस ली। एक ग्रामीण लक्ष्मण राणा ने बताया कि मंगलवार को रात 10 से 12 बजे तक हुई भारी बारिश से लोग में फिर दहशत में आ गए थे। लेकिन मध्य रात्रि के बाद बारिश कम हो गई थी।

मंगलवार रात दस बजे से दो बजे तक अस्सी गंगा घाटी तथा दयारा क्षेत्र में भारी बारिश से असी गंगा तथा स्वारीगाड उफान पर आ गई थी, जिस कारण कई पुलिया बह गई और अगोड़ा तथा आस पास के गांव के 100 से ज्यादा परिवार छानियों में फंस गए। डोडीताल छह गुजराती पर्यटक व पोटर्र भी फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें