इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पार्क प्रशासन ने आगामी 25 अप्रैल से पार्क क्षेत्र में ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग अभियानों को संचालित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। हालांकि देवढांग, भांगलुवासा व कच्चा ढांग में हिमखंडों से ट्रेक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और भोजवासा में भोजन आदि बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण आम पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के पार्क में प्रवेश पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। आम पर्यटक सात मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद ही पार्क क्षेत्र में प्रवेश कर पाएंगे।
गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर छिटपुट दिक्कतों को छोड़ अब हालात सामान्य हो गए हैं। हालांकि भोजवासा में मौजूद जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और अन्य आश्रमों में अभी भोजन आदि सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी हैं, जिस कारण सामान्य पर्यटकों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
-जयेंद्र राणा, अध्यक्ष, ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग एसोसिएशन।
सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट 25 अप्रैल से खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी केवल पंजीकृत एजेंसियों के माध्यम से आने वाले ट्रेकर्स एवं पर्वतारोहियों को ही गोमुख, तपोवन आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी जाएगी, जबकि आम पर्यटकों को क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर सात मई से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
-एनवी शर्मा, उप निदेशक, गंगोत्री नेशनल पार्क