फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे

Sat, 16 Aug 2014 11:46 PM IST
अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 35 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। 14 अगस्त की रात हुई मूसलाधार बारिश से राजमार्ग बेमुंडा, जाजल, ताछला, आमसेरा, कोटीगाड, कुनेर, ढिक्यारा में बंद हो गया था। इन स्थानों पर सैकड़ों यात्री भी फंसे हुए थे।
विज्ञापन


चट्टान से हाईवे पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण लोगों को पैदल आवागमन में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी।

दूसरे मार्गों से भेज गए वाहन
15 अगस्त अपराह्न एक बजे बाद पुलिस ने वाहनों को नरेंद्रनगर और चंबा में रोकना शुरू कर दिया था। ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहनों का संचालन चंबा-मसूरी मार्ग से किया गया।

शनिवार को सुबह 10.30 बजे बीआरओ को आमसेरा में मार्ग खोलने में कामयाबी मिली, तो वहां फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। उसके बाद जाजल और बेमुंडा में भी मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बजे खुला मार्ग
अपराह्न दो बजे ताछला में भी छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। ताछला में जल्द ही बडे़ वाहनों का आवागमन भी शुरू होने की उम्मीद है।

चंबा और कंडीसौड़ के मध्य कोटीगाड, कुनेर और ढिक्यारा में भी अपराह्न 1.30 बजे मार्ग को खोलकर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।

नई टिहरी-कीर्तिनगर-मेलथा मोटर मार्ग पौखाल में बंद है। शाम तीन बजे तक भी पौखाला में मार्ग नहीं खुल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें