गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने गंगनानी, सोनगाड़ से गेट सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाकर जाम खुलवाया। हालांकि यहां हाईवे संकरा होने से जाम की स्थिति बनी हुई है।