फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Dham: खीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत आठ लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Jun 2024 11:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Gangotri Dham: बताया जा रहा है कि मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार शाम को झंगोरे की खीर खाई थी। इसके बाद ही अचानक आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम में खीर खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग होने से मंदिर समिति के अध्यक्ष सहित आठ लोग बीमार हो गए। सभी को धाम के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार शाम को झंगोरे की खीर खाई थी। इसके बाद ही अचानक आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को धाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मंदिर समिति की तरफ से इस मामले में कोई कुछ बोल नहीं रहा है।

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ में बदला मौसम, गोपेश्वर और गुप्तकाशी में मूसलाधार बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो गत वर्ष भी मंदिर समिति के भंडारे का खाना खाने से कुछ लोग बीमार हुए थे। नाम न बताने की शर्त पर धाम से ही जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि करीब पांच से छह वर्ष पूर्व यात्रियों के लिए राशन का टेंडर लगता था, जिस आधार पर मंदिर समिति यात्रियों के भोजन के लिए लंगर लगाती थी। लेकिन अब बिना टेंडर के राशन आता है, जो कि मात्र मंदिर समिति तक ही सीमित रहता है। इसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें