फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Bus Accident: चालक बहुत तेज चला रहा था गाड़ी...लापरवाही के कारण हुआ बस हादसा, मुकदमा दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 02:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस रविवार को खाई में गिर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं,  28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। मामले में आज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रविवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया की प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से बातचीत से पता चला है की चालक बस बहुत तेज चला रहा था। उसकी गलती से ही दुर्घटना हुई है।

विज्ञापन


मनेरी थाने में ड्राइवर मुकेश कुमार के खिलाफ मनेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल चालक अभी एम्स में भर्ती है। उसके ठीक होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। एसएसआई उमेश नेगी मामले की जांच करेंगे। 

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं,  28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। इसमें से सात गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri: चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के दबने की सूचना
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस 35 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर थाना मनेरी पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर में डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। नेगी करेंगे जांच।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें