फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पवित्र माह में शुरू होगा गंगा स्नान, लेकिन इस ग्रहण के लगने से पहले कर लें जरूरी काम

Sun, 24 Dec 2017 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ganga snan
विज्ञापन
सबसे पवित्र कहे जाने वाले इस महीने में देश के सभी गंगा तटों पर पवित्र स्नान होगा। नए साल में इसका शुभारंभ होगा, लेकिन साथ ही नए साल में पहला ग्रहण भी लगेगा।
विज्ञापन

Lunar eclipse
माघ मास का स्नान दो जनवरी को प्रारंभ हो जाएगा। मौनी अमावस्या 17 जनवरी को पड़ेगी और माघ के समापन पर खग्रास चंद्रग्रहण पड़ जाएगा। यह चंद्रग्रहण सायंकाल 5.19 बजे से प्रारंभ होगा और 8.43 तक चलता रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक पूर्णिमा को सवेरे लग जाएगा। चंद्रग्रहण नए वर्ष का पहला ग्रहण होगा।

चन्‍द्र ग्रहण
ग्रहण इस लिए भी महत्वपूर्ण हो चला है क्योंकि यह माघ मास की पूर्णिमा को पड़ रहा है। देश के सभी गंगा तटों पर विशाल मेले लगेंगे और सभी नदियों के किनारे पवित्र स्नान होगा। माघ मास में अमावस्या दो दिन पड़ेगी।

ganga snan harki paidi - फोटो : file photo
16 जनवरी को पितृ कार्य अमावस्या होगी तथा मौनी अमावस्या का स्नान 17 जनवरी को हो रहा है। चूंकि अमावस्या से ठीक पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व और 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ रही है, अत: हरिद्वार जैसे तीर्थों पर 13 से 17 तक भीड़ जुटेगी।

 

गंगा स्नान - फोटो : file photo
मकर सक्रांति के सूर्य के उत्तरायण में यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। साथ ही शिशिर ऋतु का शुभारंभ होगा
विज्ञापन

lunar eclipse
चंद्रग्रहण वास्तव में खग्रास में पड़ रहा है। हरिद्वार तीर्थ चंद्रोदय सायं काल 5:46 बजे होगा। अत: यह चंद्रमा ग्रस्तोग्रस्त नजर आएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक लगने के बाद मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। गंगा की आरती चंद्रमा के ग्रहण से मुक्त होने के बाद कराई जाएगी। धर्मनगरी से सभी मंदिर भी सायंकाल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें