फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस शुरू करना चाहते है तो FacebooK करेगा फ्री हेल्प, बस शेयर करो अपना आइडिया

Sat, 23 Dec 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
अगर आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अब सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक भी आपको इसमें मदद करेगा। जानिए कैसे..
विज्ञापन


फेसबुक ने इसके ‘स्टार्टअप ट्रेनिंग हब फ्रॉम फेसबुक’ शुरू किया है। इसके तहत न केवल आप अपने आइडिया को बेहतर बना सकते हैं बल्कि उसके बाजार से जुड़े शोध के पहलू को भी तराश सकते हैं। फेसबुक के इस माध्यम से आप अपने स्टार्टअप को मुफ्त में बेहतर बना सकते हैं। यहां न केवल आइडिया को टेस्ट करने का विकल्प है बल्कि अपना बिजनेस शुरू करने का भी विकल्प उपलब्ध है।

सबसे पहले आपको एक आइडिया बनाना होगा। आइडिया को बिजनेस प्लान में बदलने से पहले आप फेसबुक से जान सकते हैं कि आपका आइडिया कैसा होगा तो बेहतर होगा। फेसबुक आपको यह भी बताएगा कि बिजनेस शुरू करने के लिए मार्केट रिसर्च कितना जरूरी है। आइडिया और मार्केट रिसर्च की जानकारी फेसबुक से लेने के बाद आपको एफबी पर आपके स्टार्टअप के भारत में विधिक पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फेसबुक देगा सभी तरह की जानकारियां, बस करना होगा ये छोटा सा काम

facebook
देश में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ क्या है। आप अपने आइडिया से निवेशकों को कैसे आकर्षित कर सकते हैं। भारत में कर प्रणाली क्या है। स्टार्टअप के लिए भारत की सरकार आपको क्या-क्या लाभ दे सकती है। किस राज्य में क्या स्टार्टअप की पॉलिसी है। यह सभी जानकारियां आपको फेसबुक के माध्यम से मिल जाएंगी।

यह लाभ भी मिलेगा
अपने स्टार्टअप का पंजीकरण कराने के बाद आपको फेसबुक की इस वेबसाइट पर जाना होगा। यहां लैसन के हिसाब से आपको जानकारियां मिलेंगी। फेसबुक अपने यूजर्स के अनुभव को साझा करने के साथ ही आपके बिजनेस आइडिया से मिलते-जुलते लोगों को आप से जोड़ेगा, ताकि आप बेहतर कर सकें। फेसबुक यह भी बताएगा कि आपके आइडिया के हिसाब से किस तरह के लोग आपको आगे बढ़ाने में कारगर हो सकते हैं।

यह है वेबसाइट : www.startups.fb.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें