फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, गांव में बाहर छोड़कर हुए फरार

Wed, 29 Mar 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर युवती से दुराचार किया। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र  की रहने वाली युवती का नारसन खुर्द निवासी युवक दीपक के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का आरोप है कि 26 मार्च की रात को दीपक ने उसे शादी करने का झांसा देकर गांव के बाहर बुलाया। 

जब वह गांव के बाहर पहुंची तो दीपक कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था। रास्ते में उसने दो अन्य युवकों को भी बैठा लिया। बाद में खेत में बने एक कमरे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद सुबह चार बजे उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन


युवती की तहरीर के आधार पर  पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने भेजा है। साथ ही आरोपी नारसन खुर्द निवासी दीपक, वैभव उर्फ  बिट्टू और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ परीक्षित कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें