फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की वजह से लगातार कटान, हरिद्वार को खतरा

Mon, 07 Jul 2014 05:12 PM IST
रतनमणी डोभाल/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग की ओर से मायापुर में गंगनहर की जल क्षमता बढ़ाने के लिए कटिंग का काम किया जा रहा है। जिससे बरसात हरिद्वार के लिए खतरा बन जाएगी।
विज्ञापन


गंगनहर की वजह से मिट्टी के कटान से सड़क को खतरा पैदा हो गया है। बरसात में अगर सड़क बही तो हरिद्वार के कनखल को जलमग्न होने से कोई नहीं बचा सकता।

खुदाई से सिंचाई विभाग के कई आवास भी बारिश होने पर धराशायी होने की आशंका हैं।

गंगा की जलधारा बन सकती है खतरा

यूपी सिंचाई विभाग की ओर से शंकराचार्य चौक से राज्य अतिथिगृह (डामकोठी), उच्च न्यायालय नैनीताल के अतिथिगृह, डीएम कार्यालय, एचडीए, नगर निगम, विद्युत राजस्व मुख्यालय, श्रवणनाथ नगर को जोड़ने वाली नगर निगम की सड़क को दोनों तरफ से काटकर खोखला कर दिया है।

जिससे बरसात में मिट्टी कटने से सड़क को खतरा पैदा हो गया है।

सड़क बैठने से नहर का पानी भी बैरागी कैंप की ओर से कनखल की ओर जा रही गंगा की जलधारा मिल जाएगा, जिससे कनखल में जलभराव होगा और लोगों की जान पर बन सकती है।

सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी खतरे में

राज्य अतिथिगृह (डामकोठी) के साथ और तिरछे पुल के सामने सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी खतरे में आ गई है।

नहर निकालने के लिए खुदाई करने से कई आवास बारिश होने पर धराशायी हो जाएंगे। कुछ कर्मचारियों ने तो आवास खाली कर दिए हैं, किं तु कुछ जान हथेेली पर रखकर अभी वहीं रह रहे हैं।

सांसद की भी परवाह नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने एक जुलाई को डामकोठी पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में भी यूपी सिंचाई विभाग गंगनहर के काम को रुकवाने के लिए कहा था। बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम से अनुमति नहीं ली

शंकराचार्य चौक से डामकोठी को आने वाली सड़क नगर निगम की है। जिस पर काम करने के लिए यूपी सिंचाई विभाग ने कोई अनुमति नहीं ली है।

एमएनए विप्रा त्रिवेदी ने बताया कि इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है। इसका पता लगाया जाएगा कि बिना एनओसी के यूपी सिंचाई विभाग कैसे काम कर रहा है।

इनकी सुनें
एसडीओ गंगनहर के अधिशासी अभियंता वीवीएस यादव का कहना है कि बरसात में मिट्टी का कटाव न हो, इसके लिए ठोसकरण का काम करा दिया गया है।

गंगनहर का काम करा रहे सहायक अभियंता आरसी धीमान ने दावा किया कि मिट्टी डालकर डोला बना दिया है। सड़क पर आजकल में आरबीएम डालकर ठीक करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें