आरोप लगाने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
गोदियाल ने कहा कि यदि वह जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। वह खुद राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वह समिति में अकेले विपक्षी पार्टी से थे, जबकि बाकि सारे सदस्य भाजपा के थे। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि वह अभी अपने क्षेत्र में हैं। देहरादून लौटकर शीघ्र ही इस संबंध में अपनी बात मीडिया के सम्मुख रखेंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी के खिलाफ वह कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजने जा रहे हैं।
सहकारिता का पैसा शेयर मार्केट में डूबने का आरोप
हॉस्पिटल बंद हो गए, करोड़ों का भुगतान किया
गोदियाल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान योजना के तहत ऐसे अस्पतालों को करोड़ों रुपये के बिलों का भुगतान किया गया, जो पहले ही बंद हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी जांच की मांग की है। इसके अलावा नर्सिंग भर्ती के प्रकरण में भी अभ्यर्थियों से 50-50 हजार रुपये लेकर कुल तीन करोड़ रुपये मंत्रालय पहुंचाए जाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें एक महिला मंत्री का नाम लेकर आरोप लगा रही है।