फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G 20: भारत आए विदेशी मेहमानों को भेंट की गई पुस्तक, उत्तराखंड के जगह को मिला खास स्थान

Mon, 11 Sep 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

भारत सरकार की ओर से भारत पर आधारित एक पुस्तक विदेशी मेहमानों को भेंट की गई। इसमें भारत के कई मंदिरों के साथ ही अन्य कई रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताया गया है। 
विज्ञापन
G20 Delhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 समिट में भारत आए विदेशी मेहमानों को एक खास पुस्तक भेंट की गई। इस पुस्तक में दून के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी स्थान मिला है। पुस्तक में चालीस नंबर के पेज पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के इतिहास के साथ चित्र दर्शाया गया है।

दिल्ली में जी-20 समिट में भारत आए सभी विदेशी मेहमानों को भारत सरकार की ओर से भारत पर आधारित एक पुस्तक भेंट की गई। इसमें भारत के कई मंदिरों के साथ ही अन्य कई रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताया गया है। 55 पेज की इस पुस्तक में देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी स्थान दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून में बार डांसर की हत्या: पत्नी का दर्जा मांग रही थी युवती, लेफ्टिनेंट कर्नल ने सिंदूर के बदले दी मौत
विज्ञापन


इसमें टपकेश्वर महादेव मंदिर के चित्र के साथ ही मंदिर का नाम और इसके रहस्य के बारे में लिखा हुआ है। कहा जाता है कि टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। देहरादून का यह सबसे पुराना मंदिर है। मंदिर की गुफा में शिवलिंग पर पानी की बूंदें लगातार गिरती रहती हैं। इसी कारण इस मंदिर का नाम टपकेश्वर रखा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें