फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

Mon, 11 Sep 2023 11:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

रेहड़ी चलाने वाले युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की मां ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। जब कारण उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: व्यावसायिक शिक्षा के लिए छात्रों को हर साल मिलेंगे तीन हजार, इसी महीने शुरू होगा हब एंड स्पोक मॉडल
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें