फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में मंथन, भट्ट बोले-भ्रष्टाचार ने कई देशों को किया तबाह

Thu, 25 May 2023 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित वेस्टिन होटल में जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक में भ्रष्टाचार पर मंथन शुरू हो गया है। 27 मई तक जी-20 समूह के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
जी-20 बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी एक देश की नहीं, यह अंतरराष्ट्रीय समस्या है। भ्रष्टाचार ने कई देशों को तबाह किया है। इसके खिलाफ अकेले लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसके लिए वैश्विक स्तर पर आपसी सहयोग व एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भ्रष्टाचार का मुद्दा जी-20 का एजेंडा बन रहा है। जी-समूह के सभी सदस्य देश भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए एक हो रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित वेस्टिन होटल में जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक में भ्रष्टाचार पर मंथन शुरू हो गया है। 27 मई तक जी-20 समूह के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे। प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है। पहली बैठक गुरुग्राम में हो चुकी है।

Uttarakhand: गंगोत्री में दो लाखवीं साइट लांच, चारोंधाम अब 5जी सेवा से जुड़े, संचार मंत्री वैष्णव ने की शुरुआत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों पर गहन मंथन किया जाएगा। इसमें जो महत्वपूर्ण सुझाव आएंगे वे विश्व को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में मार्गदर्शन करेंगे। वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग व एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। इसके लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित प्रयासों की जरूरत है।

Trending Videos
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार से सभी देश पीड़ित हैं। इसके दुष्प्रभाव भी व्यापक हैं। इसलिए भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में संस्थागत फ्रेमवर्क मजबूत करने की आवश्यकता है। सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आईटी का उपयोग जरूरी है।

वर्ष 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित जी-20 की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। जिसके बाद भ्रष्टाचार का मुद्दा जी-20 का एजेंडा बन गया है। भविष्य में होने वाली जी-20 बैठकों में भी इन बिंदुओं पर चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के संयुक्त सचिव रजत कुमार भी मौजूद थे।

90 विदेशी प्रतिनिधि चर्चा में ले रहे हैं भाग
एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधि चर्चा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें