फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Meeting In Uttarakhand: 25 से 28 मई तक मुनि की रेती में बैठक, डीजीपी ने दिए सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Thu, 18 May 2023 11:58 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

25 से 28 मई तक जी-20 के प्रतिनिधि मुनि की रेती में बैठक करेंगे। इससे पहले परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे। डीजीपी ने कहा कि बैठक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय अधिकारियों से विचार विमर्श कर लिया जाए ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। 
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : ANIdgp, ashok kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 की बैठक के मद्देनजर डीजीपी अशोक कुमार ने तीनों जिलों के कप्तानों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने यातायात को लेकर भी विशेष प्रबंध करने की बात कही। कहा, विदेशों में देवभूमि की बेहतर छवि के लिए मेहमानों को अच्छा माहौल मिलना जरूरी है।

25 से 28 मई तक जी-20 के प्रतिनिधि मुनि की रेती में बैठक करेंगे। इससे पहले परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को पुलिस के आला अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में देहरादून, पौड़ी और टिहरी के पुलिस कप्तान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से टिहरी में डाले हुए हैं डेरा
डीजीपी ने कहा कि बैठक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय अधिकारियों से विचार विमर्श कर लिया जाए ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने गंगा आरती के समय घाटों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके लिए वहां जल पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर व फायर ब्रिगेड तैनात करने को कहा।

ये भी पढ़ें...Chamoli: बदरीनाथ को लेकर धार्मिक टिप्पणी करने वाले साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

इसके अलावा ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए अभी से प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके लिए समय-समय पर अभ्यास करने को भी कहा। बता दें कि इस बैठक की सुरक्षा के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी बीते एक सप्ताह से टिहरी में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें