20 देशों प्रतिनिधि उत्तराखंड की संस्कृति से होंगे रूबरू
दोनों बैठकों में राज्य की संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी। विशेष सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार ने बताया कि राज्य के उत्पादों और सांस्कृतिक परंपराओं को दोनों कार्यक्रमों में दिखाया जाएगा। इसके लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे। पहली बार ऐसा होगा कि एक साथ 20 देशों के प्रतिनिधि राज्य की संस्कृति को इतने करीब से देखेंगे और महसूस करेंगे।
जी-20 की दोनों बैठकों की थीम तय हो चुकी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। मुख्य सचिव खुद इसकी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
-अभिनव कुमार, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री।