माता-पिता को दिखी नई उम्मीद
छात्र दिग्विजय मध्यम वर्गीय परिवार से है। उसके पिता पहाड़ी क्षेत्रीय किसान हैं। इलाज में अधिक खर्च होने की बात सुन परिजन में निराशा छा गई। इस बात का जब छात्रों को पता चला तो दोस्त की सहायता के लिए कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओं ने रुपये जुटाने शुरू कर दिए। आशा खो चुके दिग्विजय के माता-पिता को नई उम्मीद दिखी और जीवन-मौत के बीच पड़े दिग्विजय को स्थितियों पर विजय मिल गई। ठीक होने के बाद एक नवंबर से दिग्विजय ने कक्षाएं लेनी शुरू कर दीं।
ये भी पढ़ें...CM Dhami: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री धामी, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
इनका रहा विशेष सहयोग
प्रोफेसर विशाल वर्मा ने पहल शुरू की। उन्होंने विश्वविद्यालय के तीनों परिसर ऋषिकुल परिसर, गुरुकुल परिसर और मुख्य परिसर देहरादून छात्रों की एक कमेटी बनाई। जिसमें ऋषिकुल परिसर से डॉ. भास्कर, डॉ. ध्रुव, डॉ. मामराज, डॉ. मानसी, डॉ. आस्था, डॉ. शशांक, डॉ. नमन, गुरुकुल परिसर से डॉ. शशिभूषण व मुख्य परिसर देहरादून से डॉ. ऐश्वर्य आदि शामिल रहे। कमेटी के छात्रों से लगभग साढ़े सात लाख रुपये और ऋषिकुल गुरुकुल व मुख्य परिसर के शिक्षकों ने भी करीब ढाई लाख रुपये मिलाकर कुल दस लाख रुपये एकत्र किए।