खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भाजपा नेता संदीप सिंह कार्की के सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शेखर सिंह कोरंगा ने लिखा है कि आपका इस तरह चले जाना दुखद है। हिमांशु देउपा ने लिखा है कि संदीप को छोटी उम्र ने बहुत कुछ सिखा दिया। अजय यादव ने लिखा है कि हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
खनन क्षेत्र के रास्ते को डंपर से रोकने और भराई को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने पर शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा के पंतनगर मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके माता-पिता और दोनों की पत्नियों को हिरासत में लिया है।
संदीप की मौत की खबर से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा है। संदीप के चाहने वाले उनके लिए अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जीवा कोरंगा ने उनके बारे में लिखा है कि आप हमेशा हमारी यादों में रहोगे। पवन दूबे कहते हैं कि संदीप से हमेशा हंसते हुए चेहरे के साथ मुलाकात हुई। एक दोस्त ने लिखा है कि वो दोस्ती ही क्या जो ऐसे खेल खेल गई।
संदीप को न्याय दिलाने में वह हर कदम उनके साथ हैं। वहीं लवली सहगल, विपिन जल्होत्रा, हरीश कुमार खानवानी, गिरीश चंद्र आदि ने भी संवेदना व्यक्त की है।- सौरभ नेगी
संदीप कार्की की हत्या से पूरे भाजपा परिवार में दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। - अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर
पंतनगर मंडल महामंत्री संदीप कार्की की हत्या दुखद है। पुलिस प्रशासन से इस संबंध में वार्ता करके कहा है कि शीघ्र हत्या करने वाले को पकड़ कर कठोर कार्रवाई की जाए। संदीप के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। - शिव अरोरा, विधायक, रुद्रपुर