फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, सगाई की शादी से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती से उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर सगाई कर ली लेकिन शादी का समय आते-आते उसने बातचीत बंद कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। चमोली निवासी एक युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी जान-पहचान नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। सोशल मीडिया पर हुई बातचीत इतनी गहरी हो गई कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी करने उसके घर आकर रहने लगी। कई महीने तक वह सहेली के घर रही। इस बीच सहेली का भाई रोहित भी उससे बातचीत करने लगा। युवती का आरोप है कि उसने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात उसने घरवालों को बताने के लिए कही तो उसने शादी की बात कहकर चुप करा दिया। दोनों आपस में मिलने जुलने लगे।
नवंबर 2021 में दोनों के परिवारों में बातचीत के बाद चमोली में उनकी सगाई कर दी गई। युवती के परिजनों ने काफी सोने-चांदी के जेवरात भी दिए लेकिन सगाई में बीमारी का बहाना बनाकर न तो उसकी सहेली आई और न ही उसकी मां। शादी मार्च में तय हुई थी लेकिन वह उससे कन्नी काटने लगा। कभी वह फोन करती तो वह काट देता था। कहने लगा कि वह नौकरी में व्यस्त है। एक दिन युवती उसके घर तो परिवार वालों ने उसे गलत बातें कहीं। आरोपी ने भी उसके साथ बदसलूकी की। इस बीच उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती की शिकायत पर रोहित और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें