सामने आया कि आरोपी बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मोहित तृतीय वर्ष का छात्र था। आरोपी हत्या करने के बाद हरिद्वार पहुंच गया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने आरोपी के हत्थे चढ़ने की पुष्टि की है।
आरोपी छात्र को पकड़ना हरियाणा पुलिस के लिए आसान नहीं था, लेकिन एक फोन कॉल ने वहां की पुलिस की राह आसान कर दी। हुआ यूं कि आरोपी ने गुरुवार की सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक चाय विक्रेता के मोबाइल फोन से अपनी गर्ल फ्रेंड से संपर्क साधा था।
गर्लफ्रेंड से संपर्क साधने की बात सीधे हरियाणा पुलिस को लग गई। हरियाणा पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर खंगालने के बाद हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। सीआईयू जब पड़ताल में जुटी तब सामने आया कि उक्त मोबाइल फोन नंबर चाय विक्रेता का है। फिर सीआईयू ने घेराबंदी कर आरोपी को कुछ घंटों में क्षेत्र से ही ढूंढ निकाला।