पुलिस के अनुसार अर्जुन के हत्यारे चारों नाबालिगों को दो से तीन साल तक अगर बाल सुधार गृह में रखा गया तो वहीं पर ये चारों बालिग होंगे। बता दें कि उन्होंने ये सब प्रेम प्रसंग के चलते किया।
उत्तराखंड में रुद्रपुर के रंपुरा निवासी अर्जुन के चार नाबालिग दोस्तों ने ही बदला लेने के लिए ये सब किया। उनका आरोप है कि अर्जुन ने उसकी बहन की अश्लील वीडियो बनाई थी।
पुलिस पूछताछ में हत्या में शामिल एक नाबालिग ने बताया कि अर्जुन के उसकी बहन से प्रेम संबंध थे और इसी रंजिश में उसने दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।पुलिस ने चारों नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिए हैं।
पूर्व सभासद का बेटा भी हत्या में शामिल
पुलिस के अनुसार अर्जुन की हत्या को अंजाम देने वाले नाबालिगों में से एक रुद्रपुर से कांग्रेस के पूर्व सभासद का बेटा भी शामिल है। साथ ही हाथ-पैरों से दिव्यांग एक युवक को भी इसमें शामिल किया गया। अर्जुन के टूटे हुए दांत भी पुलिस को घटनास्थल से बरामद हुए हैं।
टीम में रहे शामिल
अर्जुन हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में सीओ सिटी हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, लाखन सिंह, रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई मंजू पवार, प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल गणेश पांडे, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, प्रकाश भगत, संतोष रावत, चंद्रशेखर टाकुली मौजूद थे।