फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: जांबाज अफसरों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना 25 हजार का कुख्यात इनामी इश्तकार पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जबकि दो अन्य फायरिंग कर फरार हो गये। पक ड़े गये बदमाश के पास से सेंट्रो कार और तमंचा बरामद हुआ है। उस पर हत्या, डकैती समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खिवाई निवासी कुख्यात इश्तकार क्षेत्र में अपने साथियों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। 21 मार्च की रात सूचना मिली कि सेंट्रो कार में सवार कुछ बदमाश लूट करने जा रहे हैं। सरधना मार्ग पर सीओ सरधना पंकज सिंह और एसओ सरूरपुर सतीश कुमार ने घेराबंदी तो सेंट्रो सवार बदमाशों ने सरूरपुर थाने की जीप पर फायरिंग शुरू कर दी। 

एसओ सरूरपुर और हर्रा चौकी इंचार्ज ने पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि घायल ने अपना नाम इश्तकार पुत्र यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर बताया। मौके से बिना नंबर की सेंट्रो कार, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि कार चोरी की है। फरार बदमाश इरफान और आदिल निवासी खिवाई की तलाश की जा रही है।

डकैती के दौरान की थी हत्या 
एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया इश्तकार पुलिस पर फायरिंग की वारदात में सरूरपुर से फरार था। जानी, मुंडाली और सरधना से भी वांछित था। तीन माह पहले मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में डकैती की वारदात में भी वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम था। वह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा में भी लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे चुका है। पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। एक व्यापारी की डकैती के दौरान हत्या भी इसी बदमाश ने की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें