फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः देश के हर रेलवे अस्पताल में रेलकर्मियों के लिए अब फ्री में इलाज 

Sun, 05 May 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संजय पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

रेलवे के सेवारत और रिटायर कर्मियों के लिए खुशखबरी है, अब रेलवे के कर्मचारी देश के किसी भी हिस्से में स्थित रेलवे के अस्पताल में मेडिकल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा अनुबंध वाले प्राइवेट अस्पतालों में भी उनका कैशलेस इलाज हो सकेगा। रेल कर्मियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए इन दिनों यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड (यूएमआई) बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में रेल कर्मचारियों को जोन के ही रेलवे अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। जोन से बाहर चिकित्सा लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को स्थानीय डॉक्टर से रेफर कराना पड़ता है। अनुबंध वाले प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए भी यही प्रक्रिया अपनानी होती है। मंडल के बाहर के अस्पतालों में इलाज के दौरान कैशलेस की सुविधा भी नहीं मिलती। अब यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड के जरिए रेल कर्मियों को देशभर के अलग-अलग हिस्सों में बने अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल सकेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूनिक मेडिकल आईडेंटिटी कार्ड के लिए वेबसाइट https://umid.digitalir.in/ पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑप्शन में क्लिक करने पर इम्प्लॉय और पेंशनर का ऑप्शन आएगा। जिसमें पीएफ नंबर, पेन नंबर, जन्मतिथि समेत दूसरी डिटेल भरनी होगी।

रेलवे के कर्मचारी देशभर में किसी भी रेलवे के अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। इसके लिए रेल कर्मियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीद पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड अनुबंध वाले प्राइवेट अस्पतालों में लिमिट के साथ मान्य होगा।
- संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे

(खबर के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें...)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें