फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त तैयारी को सरकार लाई सुपर-30, ऐसे होगा चयन

Sun, 01 Mar 2020 11:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा युवाओं का चयन
  • हंस फाउंडेशन के सहयोग से कराई जाएगी कोचिंग
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के युवाओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग और एनडीए की निशुल्क तैयारी के बाद अब सरकार सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त तैयारी कराएगी। इसके लिए सुपर-30 बैच शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी उत्तरांचल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी।

विज्ञापन


डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अभी तक मेडिकल, इंजीनियरिंग और एनडीए की ही मुफ्त कोचिंग कराई जा रही है। जल्द ही हंस फाउंडेशन के सहयोग से सिविल सेवा की तैयारी के लिए सुपर-30 शुरू होने जा रहा है।

बताया कि इस बैच में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश का हर डिग्री कॉलेज अब एक गांव को गोद लेगा। इसके अलावा सभी कॉलेजों में प्रोफेसर साढ़े सात घंटे रहेंगे। इनमें से पांच घंटे शिक्षण का काम होगा जबकि ढाई घंटे रोजाना एनसीसी, एनएसएस, उन्नत भारत अभियान और क्लीन इंडिया अभियान का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि 16 जुलाई को हरेला के मौके पर हर कॉलेज का हर छात्र व शिक्षक एक-एक पौधा रोपेगा। एक दिन में रिकॉर्ड चार लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही सभी विवि व कॉलेजों में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

मिड-डे-मील में रोजाना मिलेगा दूध
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों को रोजाना एक गिलास मीठा दूध देने के बाद अब मिड-डे-मील में भी दूध की शुरुआत होने जा रही है। इसकी योजना की लांचिंग 12 मार्च को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसके तहत करीब 8.80 लाख बच्चों को मिड-डे-मील में आंचल का दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें