फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हड़प लिया आपदा पीड़ितों का हिस्सा

Sat, 18 Oct 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
जून 2013 की आपदा के बाद देहरादून जिले में भी आपदा राशि के वितरण में गड़बड़ी हुई है। जिले के कालसी तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने दस्तावेजों में 20 आपदा प्रभावितों को एक लाख 70 हजार रुपए की रकम का वितरण दर्शाया है।
विज्ञापन


जबकि तारली गांव के आठ प्रभावितों को मदद के नाम पर धेला भी नहीं मिला। इसमें 78 हजार 125 रुपए का गोलमाल है। यह खुलासा आरटीआई से मिली सूचना में हुआ। किसने इन लोगों के हिस्से का पैसा हड़पा इसपर अभी भी पर्दा डाला जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं और जांच बैठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

बीते साल आई आपदा में तारली गांव के 20 लोगों की कृषि भूमि पानी के कटाव में बह गई थी। इनमें से 12 लोगों को अक्तूबर से नवंबर 2013 के बीच आपदा राशि का वितरण किया गया, लेकिन बाकी आठ लोगों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


एक साल बाद भी बाकी आपदा प्रभावितों को सहायता राशि नहीं मिलने पर भूमि अधिकार मंच के उपाध्यक्ष नारायण सिंह ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत तहसील प्रशासन से 12 जून 2014 को सूचना मांगी।
विज्ञापन

कुछ नहीं मिला

इसमें सामने आया कि 20 प्रभावितों के नाम पर आपदा राशि स्वीकृत हुई और सभी प्रभावितों को आपदा राशि का भुगतान दिखाया गया। इसमें उन आठ लोगों के नाम भी दर्शाए गए हैं, जिन्हें कुछ नहीं मिला। कागजों में इन लोगों के नाम के आगे हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

एक लाख 70 हजार में से 78 हजार 125 रुपए की राशि असली प्रभावितों को नहीं मिली। आपदा पीड़ितों के नाम पर किसने यह राशि हड़प ली, इसकी जांच की जानी चाहिए। मामले में तहसील प्रशासन की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। फर्जी हस्ताक्षरों की जांच भी जांच हो।
- नारायण सिंह, आरटीआई से सूचना मांगने वाले

मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित पटवारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। मामले की जांच की जाएगी।
- अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम कालसी

इनके हिस्से की आपदा राशि हड़प ली
नाम------------आपदा राशि
भजन सिंह----7,500
गुलाब सिंह----15,000
जगत सिंह----17,500
धन सिंह----10,000
भाव सिंह----7,500
देवी सिंह----6,875
नारायण सिंह----8,125
वीरेंद्र सिंह----5,625
----------------
कुल--------78,125
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें