फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर ठग लिए 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बना जमीन बेचकर एक बुजुर्ग से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप यह भी है कि उनके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर भी ठगी की गई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर मनमोहन सिंह निवासी एसएएस नगर मोहाली पंजाब ने की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मनमोहन सिंह ने बताया कि वह 62 वर्षीय सीनीयर सिटीजन है। बताया कि संजीव तोमर पुत्र विक्रम सिंह निवासी करण विहार ने जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर रजिस्ट्री कराकर 15 लाख रुपये ले लिए। रजिस्ट्री करने से पहले भरोसा दिलाया था कि संपत्ति पाक साफ व अविवादित है। संपत्ति को चिन्हित करने के लिए अत्यंत भागदौड़ की लेकिन, भूमि का कहीं चिन्हीकरण नहीं है।
इसके अलावा आरोप है कि संजीव तोमर ने उनके दूसरे बेटे को कनाडा भेजने का भी झांसा देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। मनमोहन सिंह का कहना है कि उनके एक बेटा कनाडा में नौकरी करता है। दूसरे बेटे की अधिक उम्र होने के की वजह से दूसरे बेटे को कनाडा नहीं भेज पाए थे। इसके बाद जुलाई 2019 में 12 लाख रुपये के चेक संजीव तोमर को दिया था। लेकिन, बेटे को कनाडा नहीं भेजा गया। विक्रय करने व धोखाधडी से ठगी की गई है। पैसा मांगने पर धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें