फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया कंपनी का एजेंट बनकर ढाई लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिया कंपनी का एजेंट बनकर एक व्यक्ति ने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से ढाईलाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप कुमार निवासी जैंतनवाला ने थाना कैंट में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने भतीजे के साथ मिलकर दो फर्मों के माध्यम से सीमेंट और सरिया आदि बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करता है। एक दिन उनके कार्यालय में एक व्यक्ति अविनाश तिवारी मूलनिवासी गाजीपुर तहसील लखनऊ मूल पता माता मंदिर बंजारावाला आया। उसने खुद को केदार सरिया कंपनी का एजेंट बताया और सरिया खरीदने का ऑफर दिया। जिसके लिए वह तैयार हो गया। सौदा तय होने के बाद उसने अविनाश के खातों में ढ़ाई लाख रुपये एनएफटी के माध्यम से डाल दिए। जिसके बाद उसने उसे आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनका सरिया पहुंच जाएगा। काफी दिनों बाद भी जब सरिया नहीं पहुंचा तो उसने उसे कॉल किया, लेकिन अब उसका फोन बंद चल रहा है। शिकायत के बाद थाना कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें