फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सेवा केंद्र में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा

Tue, 17 Feb 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय के किसान सेवा केंद्र में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन


देहरादून में कई युवकों के पास अपर डिवीजन क्लर्क के नियुक्ति पत्र पहुंचे, लेकिन यह अधूरे थे। उनसे 15, 500 रुपए बतौर सिक्योरिटी मांगे गए।

फर्जीवाड़े से बेरोजगार सकते में
यह जमा करने के बाद ही बाकी का नियुक्ति-पत्र भेजने की बात कही गई। इस तरह के फर्जीवाड़े से बेरोजगार और खास तौर उनके माता-पिता सकते में हैं।

ताजा मामला लाडपुर के मनीष चौहान का है। एक रक्षा संस्थान से बतौर तकनीकी अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जीएस चौहान के पुत्र मनीष नौकरी तलाश रहे हैं। उनके पास जनवरी अंतिम सप्ताह में एक फोन आया। रोजगार कार्यालय में उनके पंजीकरण की जानकारी देते हुए नौकरी के लिए फोन पर इंटरव्यू किए जाने की जानकारी दी गई।

मनीष ने उत्साह में इंटरव्यू दिया। बकौल जीएस चौहान दो ही दिन के भीतर सेवा शर्तों से संबंधित एक लिफाफा उनके घर पहुंच गया, जिसमें 18,500 रुपए प्रतिमाह पर नौकरी लगने की जानकारी दी गई। लेकिन पूरा नियुक्ति-पत्र भेजने से पहले पहले सिक्योरिटी जमा कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा शर्तें देख माथा ठनका तो पैसा भेजने के बजाय उन्होंने मंत्रालय की वेबसाइट खंगाली, जिसमें इस तरह की किसी नौकरी का जिक्र नहीं था। नियुक्ति-पत्र पर दिए गए पते पर संपर्ककराया तो वहां भी इस तरह का कोई कार्यालय नहीं था।

बकौल चौहान शहर के कई युवकों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। उनके पास भी लाजिम है, इस तरह के खत पहुंचे होंगे। फंसने के पूरे चांस हैं।

‘अमर उजाला’ पढ़ चेते चौहान...
मनीष के पिता जीएस चौहान के मुताबिक ‘अमर उजाला’ पढ़ वह इस तरह के फ्राड को लेकर चेत गए हैं। लेकिन बाकी पढ़े-लिखे युवकों को चेतना अभी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें