फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए भर्तीः आंसर शीट में दो राइटिंग

Fri, 15 Nov 2013 10:22 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए में समूह ‘ग’ की भर्ती में फर्जी दस्तावेज के फर्जीवाड़े के साथ ही अब प्रवेश परीक्षा में भी गड़बड़ी के सुराग सीबीआई के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका में दो-दो राइटिंग
भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की कापियों की जांच में पता चला है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कई अभ्यर्थियों की राइटिंग उनकी कापियों की लिखावट से मेल नहीं खा रही है। सामने आया है कि एक ही उत्तर पुस्तिका में दो-दो राइटिंग हैं। अब सीबीआई कापियों की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच करवाने जा रही है।

पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती

उत्तर पुस्तिकाएं की जांच ने मामले में आईएमए की मिलीभगत की भी आशंका बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि आईएमए में वर्ष 2012 में समूह ‘ग’ के पदों पर स्टेनोग्राफर, एलडीसी, कुक, ड्राइवर, अर्दली आदि के लिए भर्तियां हुईं थीं। इन भर्तियों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की सूचना पर सीबीआई ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दस्तावेज हासिल किए
सैन्य मुख्यालय से अनुमति के बाद सीबीआई ने आईएमए से भर्तियों से संबंधित कई दस्तावेज भी हासिल किए हैं। इसमें अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं भी शामिल हैं। सीबीआई को उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट कई अभ्यर्थियों की लिखावट से अलग-अलग मिली है।

पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

इसकी पुष्टि के लिए विशेषज्ञों को कापियां भेजी जा रही हैं। अगर फॉरेंसिक जांच में भी उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट अभ्यर्थियों से मेल नहीं खाती है तो मामला बेहद गंभीर हो जाएगा।
विज्ञापन


284 पदों पर भर्ती जांच के दायरे में
सीबीआई ने जांच में 284 पदों को शामिल किया है। दो चरणों में हुई भर्ती में ड्राइवरों और कुक के पदों में सर्वाधिक फर्जीवाड़ा मिला है। अब तक आईएमए ने फर्जी दस्तावेज के 36 मामलों पर कार्रवाई कर कर्मचारियों को बर्खास्त किया है, जबकि 23 फर्जी दस्तावेज के मामले कार्रवाई के लिए विचाराधीन हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें