दून के लोग अपनी-अपनी तरह से मास्टर ब्लास्टर सचिन के क्रिकेट को आखिरी सलाम कहने जा रहे हैं। अपने प्यारे सचिन को आखिरी टेस्ट में खेलते देखने की बेताबी शहर के युवाओं में भी दिख रही है।
पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
दून में हर घर में सचिन...सचिन...ही गूंज रहा है। घरों में परिवार टीवी के आगे डटे हैं, जबकि बाजारों में टीवी की दुकानों पर लोग।
पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल
मंदिरों में पूजा थी, वहीं सट्टा भी लगा। सचिन अभी क्रीज पर डटे हुए हैं। हर हाथ दुआ में है काश वह अपनी सेंचुरी पूरी कर लें।
सचिन के दीवाने शेख
गांधी रोड स्थित एक होटल के संचालक शेख अमीर अहमद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बड़े दीवाने हैं। उन्होंने उनके करियर, जीवन से जुड़ी कई वस्तुएं जुटाई हैं। इनमें सचिन पर निकले लिमिटेड एडिशन गोल्ड सिक्के, कार्ड मूमेंटो आदि शामिल है।
हमेशा प्रेरणा रहेंगे
सचिन तेंदुलकर बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूं। मैं उनके वीडियो देखकर करता हूं।
- पारस नोला
दुनिया के महान क्रिकेटर की विदाई भी शानदार होनी चाहिए। यह पल मैं देखना चाहूंगा।
- अनिरुद्घ
वन डे मैच से सचिन के रिटायमेंट के बाद मैच देखने में मजा ही खत्म हो गया। अब टेस्ट। काश सचिन हमेशा खेलते।
- अंकित चौधरी
जब सचिन मैदान में खेलने उतरे तो सारे दर्शकों ने उठकर उनका स्वागत किया। हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
- अदनान अली
सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद एक सूनापन तो आ जाएगा लेकिन युवाओं के लिए वे हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
- पवन पाल, कोच
सचिन तो सचिन हैं, न उनके जैसा कोई बन सकता है और न ही कोई दूसरा पैदा होगा।
- मनोज रावत, कोच
दून देगा शानदार सलामी
सचिन के अंतिम टेस्ट के लिए शहर भी तैयार हो रहा है। इस दिन गांधी पार्क में आतिशबाजी होगी। उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद बट्ट ने यह कार्यक्रम रखा है। इस दौरान मिठाइयां भी बंटेंगी। लिटिल मास्टर क्लब के नरेंद्र साह के अनुसार क्लब के बैनर में भी ब्लास्टर दिखेंगे।
सचिन की सेंचुरी के लिए मंदिरों में प्रार्थना
सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। आचार्य विपिन जोशी के मुताबिक गुरुवार की शाम को साढ़े चार बजे शहर के अधिकतर श्रद्धालु टपकेश्वर स्थित माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर में एकत्रित हुए। गीता भवन, पंचायती मंदिर आदि जगहों पर भी सचिन की सेंचुरी के लिए प्रार्थनाएं हुई।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---