फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: नवंबर से निर्धारित शेड्यूल पर चलेंगी जम्मू रूट की चार ट्रेनें, आपदा के कारण प्रभावित हुआ था यातायात

Fri, 31 Oct 2025 02:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आपदा के कारण पिछले कुछ माह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित था, लेकिन अब नवंबर से जम्मू रूट की चार ट्रेनें निर्धारित शेड्यूल पर चलेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू मंडल में प्राकृतिक आपदा के कारण दो माह से प्रभावित चार ट्रेनों को अब निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित किया जाएगा। नवंबर माह से चारों ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। बीते अगस्त माह में जम्मू मंडल में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित ट्रेनों को भी निरस्त और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य होने लगा है। आपदा के कारण सहारनपुर में शॉर्ट टर्मिनेट ओरिजनेट की जा रही मुरादाबाद मंडल से संचालित होने वाली 15655 - 56 कामाख्या - श्री माता वैष्णो देवी कटरा - कामाख्या एक्सप्रेस और निरस्त की गई। 14609 - 10 योगनगरी ऋषिकेश - श्री माता वैष्णो देवी कटरा - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भी नवंबर माह में सामान्य हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chamoli: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कामाख्या एक्सप्रेस को दो नवंबर से कामाख्या और पांच नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन को 1 नवंबर से ऋषिकेश और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित किया जाएगा।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें