फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लंबे समय बाद चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार दुकान क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं, साथ ही एक संक्रमित कैंपटी क्षेत्र में पाया गया है। दो सप्ताह बाद चार लोगों के संक्रमित पाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने कहा कि शहर में रेपिड एंटीजन टेस्ट की जगह आरटीपीसीआर जांच पर फोकस किया जा रहा है। मंगलवार को करीब 170 लोगों की जांच की गई। वहीं, छावनी क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद आसपास के 17 अन्य लोगों की भी आरटीपीसीआर जांच की गई है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन के पालन की अपील कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें