बदरीनाथ हाईवे पर एक कार के चार सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतक दिल्ली और यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले थे। जो ऋषिकेश घूमने के बाद शनिवार रात बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
2 of 7
accident
मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक एएसआई और दो कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों और क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह मृतकों के परिजन भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 7
accident
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक चालक ने देवप्रयाग थाने में ऋषिकेश की ओर तोताघाटी-सौड़पानी के बीच सड़क के पैराफिट टूटे होने और सड़क किनारे कार का टूटा हिस्सा गिरा होने की सूचना दी।
4 of 7
accident
हादसे की आशंका पर देवप्रयाग और बछेलीखाल से तत्काल पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात में सर्च लाइट की रोशनी में रस्सों के सहारे खाई में उतरी। लगभग 400 मीटर नीचे टीम को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।
विज्ञापन
5 of 7
accident
सर्च अभियान चलाने पर टीम को दो शव मिल गए। मृतकों की जेब से मिली आईडी के आधार पर उनकी पहचान की गई। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया। सुबह दोबारा से खाई में उतर कर खोजबीन की गई। जिसमें दल ने पहाड़ी पर अटके दो अन्य शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन
6 of 7
accident
थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों लोग दिल्ली से ऋषिकेश गए थे। जहां से उन्होंने बदरीनाथ जाने की बात की थी। पुलिस टीम में बछेलीखाल चौकी इंचार्ज विक्रम कोहली, एसआई नीरज मेहरा, नरेंद्र और मनोज आदि शामिल थे।
मृतकों में दिल्ली पुलिस में एएसआई विजेंद्र नागर (56) पुत्र रुप सिंह निवास बंबाबड़ थाना बादलपुर, गौतम बुद्धनगर (यूपी), कांस्टेबल अरविंद कुमार (39) पुत्र विंदेश्वरी निवासी समीप पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली और योगेश प्रकाश गौड़ (45) पुत्र ओमप्रकाश निवासी तिलोकेरी थाना सनलाइट कॉलोनी नई दिल्ली, ऋषिपाल चंदेल (46) पुत्र दयाराम निवासी ग्रेटर नोयडा गौतम बुद्धनगर (यूपी) शामिल हैं।