फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ की ट्रेकिंग पर निकले चार प्रशिक्षु आईएएस की तबीयत बिगड़ी, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Thu, 10 Oct 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)

सार

  • 7 अक्टूबर को रुद्रनाथ की ट्रेकिंग पर निकला था 30 सदस्यीय दल।
  • गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम अन्य सदस्यों को पैदल रेस्क्यू कर लाएगी गोपेश्वर।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लाए गए आईएएस प्रशिक्षु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले के पर्यटन स्थलों की ट्रेकिंग पर पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस के दल में शामिल चार सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया है। जबकि अन्य 26 सदस्यों को एसडीआरएफ की टीम गुरुवार को रेस्क्यू कर गोपेश्वर लाएगी। 

विज्ञापन


इन दिनों आईएएस, आईपीएस और आईएफएस प्रशिक्षुओं का दल जिले के ट्रेकिंग रुटों की ट्रेकिंग पर निकला है। तीनों दल में 30-30 सदस्य मौजूद हैं। सात अक्टूबर को आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का दल मंडल गांव, अनसूया मंदिर होते हुए 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर पहुंचा था।

आठ अक्टूबर को यह दल वापस मंडल लौट रहा था। इस दौरान अचानक दल में शामिल चार प्रशिक्षु अधिकारियों की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर मंगलवार रात को ही पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने एसडीआरएफ की टीम रुद्रनाथ के लिए रवाना की। तब तक प्रशिक्षु अधिकारी पनार बुग्याल तक पहुंच गए थे। 

सगर गांव से दस किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर एसडीआरएफ की टीम बुधवार को सुबह सात बजे पनार बुग्याल पहुंची। इसके बाद अस्वस्थ अधिकारियों को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के हस्तक्षेप के बाद हेलीकॉप्टर से गुप्तकाशी भेजा गया। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम अन्य प्रशिक्षु अधिकारियों को पैदल रेस्क्यू कर गोपेश्वर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें