मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य के प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय खेलों में 34 प्रतियोगिताएं देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, गुलरभोज, ऋषिकेश, नैनीताल और रुद्रपुर में 14 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।
देहरादून में 15 खेलों और हल्द्वानी में आठ खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, युवा कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, बृजेश संत आदि मौजूद रहे।