हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट अपडेट करने और इस पर आपत्ति आदि की तिथियां जारी कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत के पुनर्गठन और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के तहत वोटर लिस्ट अपडेट की जाएंगी।