फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन की धोखाधड़ी में शेरखान गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iफर्जी दस्तावेज तैयार कर 20 करोड़ की संपत्ति हड़पना चाहता था गैंग
विज्ञापन

I

Iएनआरआई महिला की 20 करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले सहारनपुर के शेरखान गैंग के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।I
विज्ञापन

Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को सुमन देवी निवासी किशनपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि रितु मेहता ने किशनपुर में अपनी जमीन और बंगले की देखरेख का जिम्मा दिया था। आरोप था कि शेरखान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन और बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जे का प्रयास किया। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई। रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व विभाग सहित विभिन्न बैंकों से विवेचना के बाद साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद जमीन की धोखाधड़ी में शामिल आरोपी विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ निवासी अपर राजीव नगर, नेहरू कॉलोनी, विनोद कुमार उर्फ केडी निवासी ऋषिनगर, सहस्रधारा रोड, महेश चौहान निवासी अजबपुर कला, दीपनगर और प्रमोद गिरी निवासी दीपनगर, नेहरू कॉलोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जमीनों पर कब्जा करने के लिए उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। इसमें 10-12 लोग शामिल है। गैंग का सरगना शेरखान है। वह शहर में खाली जमीन और मकान जिस पर कोई नहीं रहता है उसकी रेकी करते हैं। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करते हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ और शेरखान पर यूपी और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें