I
I
कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया
I
Iस्टॉक मार्केट में रोजाना 30 से 40 फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कैंट में रहने वाले एक शख्स से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि ठगने वालों ने बाकायदा सेबी रजिस्टर्ड होने का दावा किया और सेबी का लोगो लगाकर वेबसाइट भी बनाई। इस वजह से निवेशक उन पर यकीन करता गया।शुरू में छोटे निवेश पर थोड़ा मुनाफा दिया गया, जिससे निवेशक ने उत्साहित होकर ज्यादा रकम लगानी शुरू कर दी।I
Iवारदात कैंट निवासी मो. चांद अंसारी के साथ हुई। उन्होंने बताया कि बीते सितंबर में अरबाज नामक शख्स ने उनके मोबाइल पर कॉल करके शेयर और स्टॉक मार्केट के लाभ बताए। प्रतिदिन मोटा मुनाफा कराने का वायदा किया। शुरू में निवेश के नाम पर छोटे छोटे मुनाफे भी दिए। इस तरह लाखों में निवेश करवाया। अपनी कंपनी को सेबी से पंजीकृत बताया। शेयर इंडस्ट्रीज.कॉम नाम से वेबसाइट पर सेबी का लोगो भी इस्तेमाल किया।
I
Iकुल 15 लाख रुपये निवेश करवाने के बाद मार्केट में बड़ा नुकसान होने का बताकर मुनाफा देने से पल्ला झाड़ लिया। बाद में बाकी रकम लौटाने से भी इंकार कर दिया। आरोप है कि बाकी रकम मांगने पर भी यह कहा कि कहीं से और निवेश का इंतजाम करो तो पिछला नुकसान पूरा हो सकता है। चांद अंसारी ने सेबी में संपर्क किया तो पता चला कि उनके साथ साइबर क्राइम हुआ है। तब पुलिस को सूचना दी।I