फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाएंगे हरीश रावत

Tue, 11 Feb 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार विकासनगर के जूड्डो गांव में लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 120 मेगावाट की व्यासी जल विद्युत परियोजना के बांध निर्माण कार्य का पुन: शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन एवं 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के पुन: शुभारंभ का शिलान्यास किया।

पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश

योजना से उत्तराखंड को करीब 25 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली मिल सकेगी साथ ही हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान को पेयजल और सिंचाई संकट से निजात मिलेगी।

ये दोनों योजनाएं उत्तर प्रदेश के समय 28 साल पहले शुरू हुई थीं लेकिन वन और पर्यावरणीय संस्तुति नहीं मिलने से इनको शुरू नहीं किया जा सका।

पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता


31 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस मिलने पर योजनाओं को शुरू करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

तेजी से विकास की जरूरत पर जोर
रावत ने कहा कि राज्य को मॉडल स्टेट बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने किशाऊ के भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जताई और पॉवर सेक्टर में तेजी से विकास की जरूरत पर जोर दिया। कहा परियोजना से विस्थापित लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

उन्होंने परियोजना के आसपास के क्षेत्र को पर्यटक हब के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कहा दक्ष मानव तैयार कर ही बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

विकासनगर विधायक नवप्रभात ने रोजगार और व्यवसाय में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि लखवाड़-व्यासी परियोजना कांग्रेस की देन है। उन्होंने टिहरी बांध की तर्ज पर बांध प्रभावित का विस्थापन करने की मांग की।

पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

आपदा मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इससे क्षेत्र को पूरे देश में अलग पहचान मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक जीबी पटेल ने परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप सिंघल, निदेशक परिचालन पुरुषोत्तम, निदेशक एचआर एसके चोपड़ा, महाप्रबंधक हिमांशु अवस्थी, एनके माहेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सीडीओ ज्योति नीरज खैरवाल, संजय किशोर, शम्मी प्रकाश, विपुल जैन थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें