फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सेना में मेजर बनी पूर्व सीएम निशंक की बेटी, खुशी से गदगद पिता ने कहा- आज मेरे लिए गौरव का दिन

Tue, 08 Mar 2022 07:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी सेना ज्वाइन करने से पहले विदेश में लाखों के पैकेज पर नौकरी करती थीं। लेकिन देश सेवा की इच्छा रखने वाली श्रेयसी ने
नौकरी छोड़ी और भारत आकर सेना में भर्ती हुई।
विज्ञापन
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और श्रेयसी निशंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आज का दिन उनके लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ उनकी बेटी श्रेयसी निशंक की सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है। देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है।
विज्ञापन


यहां औसतन हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। निशंक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी: मतगणना से पहले भाजपा ने विजयवर्गीय को उत्तराखंड में उतारा, हरीश बोले-आ गया है शातिर खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करते हैं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कॅरिअर के रूप में चुनाव करें एवं स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें