उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद रहे तरुण विजय के ट्विटर हैंडल से मंगलवार देर रात अपलोड हुए कई ट्वीट ने बुधवार को सियासी बवाल मचा दिया। पूर्व सांसद के ट्विटर प्रोफाइल से हुए ट्वीट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की गई, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर असंयत भाषा का इस्तेमाल हुआ।
मामला संज्ञान में आने के तत्काल बाद पूर्व सांसद ने साइबर सेल में ट्विटर हैंडल हैक होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। कांग्रेस ने उनके ट्वीट्स पर जहां भाजपा को घेरा, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने इसे उनकी छवि धूमिल करने का षड्यंत्र करार दिया है।